Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बुढ़मू के दो गांवों को मिली नई सौगात, 100 केवीए व 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक सुरेश बैठा के निर्देश पर पातकोई और मुरुपिरी सहेदा में बदले गए खराब ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार।।

19 Jul 2026, 09:31 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260718 WA0112 IMG 20260718 WA0111बुढ़मू के दो गांवों को मिली नई सौगात, 100 केवीए व 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
विधायक सुरेश बैठा के निर्देश पर पातकोई और मुरुपिरी सहेदा में बदले गए खराब ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी 

बुढ़मू। बुढ़मू प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में शनिवार को बड़ी पहल की गई। विधायक सुरेश कुमार बैठा के निर्देश पर पातकोई और मुरुपिरी सहेदा गांव में नए ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन किया गया। विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने पातकोई गांव में 100 केवीए तथा मुरुपिरी सहेदा गांव में 25 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन कर ग्रामीणों को समर्पित किया।
बताया गया कि दोनों गांवों में ट्रांसफार्मर खराब होने और लो वोल्टेज की समस्या के कारण पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे किसानों को सिंचाई और ग्रामीणों को घरेलू कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नए ट्रांसफार्मर लगने के बाद अब क्षेत्र में निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति की उम्मीद बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने विधायक सुरेश कुमार बैठा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पहले खराब ट्रांसफार्मर बदलने में महीनों लग जाते थे, लेकिन अब शिकायत मिलने के एक-दो दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने कहा कि विधायक सुरेश कुमार बैठा की प्राथमिकता है कि बुढ़मू प्रखंड के किसी भी गांव में बिजली की समस्या लंबित न रहे। खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर बदलकर प्रत्येक गांव तक बेहतर विद्युत सुविधा पहुंचाई जा रही है।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू, विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव, प्रभु यादव, अरशद आलम, अमीरूल हक, सनोज यादव, फिरोज खान, ताज खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
बसंतराय थाना क्षेत्र मांजर खुर्द में 18 बर्ष अरबिंद रविदास का पानीमें डूबने से हूँ मौत
Godda22 Sep

बसंतराय थाना क्षेत्र मांजर खुर्द में 18 बर्ष अरबिंद रविदास का पानीमें डूबने से हूँ मौत

बसंतराय थाना क्षेत्र के कैथपुरा पंचायत अंतर्गत मांजर खुर्द गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!