Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सुपरवाइजरों को समय-सीमा में डिजिटाइजेशन पूर्ण करने का कड़ा निर्देश

19 Jul 2026, 08:11 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260718 WA0223 1

A

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 के तहत फॉर्म डिजिटाइजेशन की धीमी गति पर उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने सख्त रुख अपनाया है। कार्य में लापरवाही और धीमी प्रगति को देखते हुए डीडीसी ने धनबाद विधानसभा और झरिया विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान डीडीसी ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अब तक हुए फॉर्म डिजिटाइजेशन के आंकड़ों की समीक्षा की। लक्ष्य के मुकाबले कम डिजिटाइजेशन होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट किया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी सुपरवाइजरों को सख्त हिदायत दी कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित सभी फॉर्मों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें। अपने अधीनस्थ बीएलओ के कार्यों की दैनिक स्तर पर मॉनिटरिंग करें और जहां भी तकनीकी या व्यावहारिक समस्या आ रही है, उसका तुरंत निराकरण कराएं।

डीडीसी ने कहा यदि दी गई समय-सीमा के अंदर डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा नहीं होता है, तो संबंधित सुपरवाइजर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस कार्य को पूरी निष्ठा के साथ मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!