Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई के खिलाफ प्रहार शिक्षक संघ का विरोध

19 Jul 2026, 08:39 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
PhotoCollage 1784430462314

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: 

वर्धा: विशेष सघन पुनरीक्षण यानी SIR कार्यक्रम के तहत BLO के रूप में नियुक्त शिक्षकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर हो रही निलंबन की कार्रवाई को लेकर प्रहार शिक्षक संघ ने कड़ा विरोध जताया है। संघ ने निलंबन वापस न लिए जाने पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बेमुदत उपोषण और कोविड काल में मिला शासकीय पुरस्कार लौटाने की चेतावनी दी है।

 

3 शिक्षकों-कर्मचारी निलंबित 

SIR काम में देरी का आरोप लगाकर प्रशासन ने 3 लोगों को निलंबित किया है:

गजानन माहुरे – सहायक शिक्षक, महिला आश्रम बुनियादी प्राथमिक शाळा, वर्धा

धनश्री राऊत – सहायक शिक्षक, यशवंत विद्यालय, सेलू

सुनील कोंडलकर – प्रयोगशाळा परिचर, रवींद्रनाथ टागोर हायस्कूल, सिंदी (मेघे), वर्धा

 

संघ ने निलंबन को बताया गलत  

प्रहार शिक्षक संघ के नागपुर विभाग प्रमुख अजय भोयर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ का कहना है कि BLO का काम सीधे चुनाव से जुड़ा नहीं है और नियमों के अनुसार जहां अन्य कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं, वहीं शिक्षकों की नियुक्ति की जानी चाहिए। लेकिन वर्धा जिले में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की ही ड्यूटी लगाई गई।

 

संघ ने बताया कि शिक्षक अपना शालेय काम संभालने के साथ-साथ सुबह से रात देर तक SIR का काम कर रहे हैं। Enumeration फॉर्म मतदाताओं से भरवाकर लेने होते हैं, लेकिन कई मतदाता फॉर्म नहीं लौटाते, बाहर रहते हैं या जरूरी कागजात समय पर नहीं देते। इसके बावजूद बार-बार उनके घर जाना पड़ रहा है। शिफ्टेड और मृत मतदाताओं के पंचनामे में भी मैदानी स्तर पर भारी दिक्कतें आ रही हैं।

 

“तनाव से हो सकती हैं दुर्घटनाएं”  

संघ ने आरोप लगाया कि प्रशासन का लगातार दबाव, मतदाताओं के रात-बेरात फोन और काम का तनाव झेलने से कई BLO बीमार पड़ रहे हैं। बीच में डिजिटलीकरण के काम में तकनीकी अड़चनें भी आईं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनील कोंडलकर को भी डिजिटलीकरण का काम सौंपा गया था।

 

संघ ने कहा कि इस तरह निलंबन और सख्त कार्रवाई से शिक्षक तनावग्रस्त हो रहे हैं। मुंबई में पहले भी तनाव के कारण आत्महत्या जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। यदि प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो हृदयाघात जैसी दुर्दैवी घटनाएं हो सकती हैं।

 

क्या है मांग ? 

तीनों का निलंबन तुरंत रद्द कर सेवा में पुनर्स्थापित किया जाए और निलंबन काल को क्षमापित कर सेवा नियमित की जाए।

BLO के रूप में काम कर रहे सभी शिक्षकों की वास्तविक दिक्कतों को गंभीरता से लिया जाए।

 

यदि मांगें नहीं मानी गईं तो संघ ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सभी BLO के साथ बेमुदत उपोषण करने और कोविड काल में प्रशासन द्वारा दिया गया पुरस्कार वापस करने का ऐलान किया है।

 

इस अवसर पर धनराज कावटे, मुकेश इंगोले, दत्तात्रय राऊळकर, मनीष मारोडकर, अविनाश धात्रक, संतोष महाजन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पार्टी चलाने के लिए चंदे पर लौटी कांग्रेस, नागपुर में लगा QR Code, महात्मा गांधी के ‘तिलक स्वराज फंड’ का दिया हवाला
Chandrapur23 Sep

पार्टी चलाने के लिए चंदे पर लौटी कांग्रेस, नागपुर में लगा QR Code, महात्मा गांधी के ‘तिलक स्वराज फंड’ का दिया हवाला

वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट कांग्रेस पार्टी अब अपना मासिक…

पूरी खबर पढ़ें →
**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**

# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
Chandrapur22 Sep

*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!