Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

19 Jul 2026, 10:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260719 WA0209

IMG 20260719 WA0210

रविवार को जिले के 78 सेंटरों पर आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

इस संबंध में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने बताया कि सेंटर में प्रवेश करने से पहले हर परीक्षार्थी की सघन जांच की गई। उनकी बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई गई। सेंटर पर पेयजल, बिजली, साइन बोर्ड, सीटिंग प्लान सहित सभी व्यवस्था सुव्यवस्थित रही। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

वहीं अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने बताया कि‌ उन्होंने विभिन्न सेंटरों का भ्रमण किया। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को मोबाईल, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी, पेजर, लॉग टेबल, स्मार्ट वॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण लेकर सेंटर में प्रवेश वर्जित था। आयोग के निर्देशानुसार सभी सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा संचालित की गई। परीक्षार्थियों को निर्धारित सीटिंग प्लान के अनुसार क्लासरूम में बैठाया गया था।

उन्होंने बताया कि परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए 78 स्टैटिक दंडाधिकारी, 43 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, 9 फ्लाइंग स्क्वायड एवं 105 ऑब्जर्वर तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। परीक्षा अवधि में सभी सेंटर की 100 मीटर परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!