Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

निजी स्कूलों की मनमानी पर कलेक्टर सख्त, फीस और ड्रेस की होगी जाँच

21 Jul 2026, 04:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260721 124900

कलेक्टर एवं जिला स्तरीय समिति की अध्यक्ष पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना तथा निजी स्कूलों में फीस वृद्धि, पुस्तक और ड्रेस की अधिक कीमत की शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और निजी स्कूलों की निगरानी को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही शाला त्यागी बच्चों और उनके अभिभावकों से नियमित संपर्क कर शिक्षा के महत्व एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी देकर उन्हें दोबारा स्कूल से जोड़ने के लिए प्रेरित करने कहा।उन्होंने सभी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन तैयार करने के लिए एलपीजी गैस चूल्हों का अनिवार्य रूप से उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।बैठक में निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि, पुस्तक और ड्रेस की अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायतों पर भी गंभीरता से चर्चा हुई। कलेक्टर ने जिला स्तरीय निगरानी समिति और ब्लॉक स्तरीय जांच दल को शिकायतों की प्रभावी जांच कर छत्तीसगढ़ शासकीय विद्यालय एवं फीस विनियमन अधिनियम, 2020 के तहत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम, जिला एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला प्रबंधक खाद्य नागरिक आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**

# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*
Rajnandgaon22 Sep

*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*

*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!