घर के विद्युत लाइट कनेक्शन की खराबी को ठीक करते करंट लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 21जुलाई 2026 ।।.
गौरेला पेन्ड्रारोड/ छत्तीसगढ—:;: गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के अंतर्गत गौरेला के अंधीयारखोह गांव में घर की विद्युत लाइन खराबी को सुधारने के दौरान विद्युत करंट लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार गौरेला तहसील के ग्राम अंधियारखोह गांव के निवासी मनोहर सिंह सर्राटी नामक व्यक्ति अपने घर के बाड़ी में लगे हुए विद्युत लाइट कनेक्शन की खराबी को स्वयं ही सुधार रहे थे, इसी दौरान मनोहर का हाथ गलतीवश चालू विद्युत लाइन के चपेटे में आ जाने और तेज विद्युत करंट लगने से वह मौके पर गिर गए और वहीं उनकी मौत हो गई।.शोरगुल सुनकर वहां के आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, किन्तु तब तक बहुत समय हो चुका था।.जानकारी अनुसार इस हादसे की सूचना विद्युत विभाग और पुलिस दोनों को दे दी गई। इस हादसे की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लेते हुए शव के पंचनामा की कार्यवाही पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस हादसे को देखते हुए विद्युत विभाग ने नागरिकों से यह अपील की है कि बरसात के मौसम में विद्युत से जुड़ी हुई किसी भी खराबी को स्वयं ही ठीक करने की कोशिश न करें, इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है । विद्युत लाइन खराबी ठीक करनै के किसी योग्य अधिकृत लाइनमैन अथवा प्रशिक्षित इलैक्ट्रिशििन की मदद लेनी चाहिए, जिससे किसी भी अनहोनी को रोका जा सके ।।.
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…
पूरी खबर पढ़ें →
1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *सरकारी स्कूल बंदी की मार सबसे ज़्यादा गरीब छात्रों पर* *(आलेख : जी रामकृष्णन, अनुवाद : संजय…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *सरकारी स्कूल बंदी की मार सबसे ज़्यादा गरीब छात्रों पर* *(आलेख : जी रामकृष्णन, अनुवाद : संजय…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।