सीधी में साधु बना शैतान, युवती से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सीधी (सुरेन्द्र दुबे) मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जो समाज और धर्म दोनों के लिए शर्मसार कर देने वाला है, दरअसल में एक तथाकथित साधु ने शिक्षा के बहाने एक युवती के साथ नशे की गोली खिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया, युवती की शिकायत पर पुलिस में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।पीड़िता बिहार के पटना शहर के आजाद पथ क्षेत्र की निवासी है, उसने 19 जुलाई 2026 को थाने में मामला पंजीबद्ध कराया जिसमें आरोप लगाया कि वर्ष 2012-13 में उसके मामा के द्वारा सतचंडी यज्ञ का आयोजन किया गया था उसी समय युवती का परिचय आरोपी से हो गया और बातचीत का दौर शुरू हो गया जब उसे वर्ष 2023 में b.Ed करने की आवश्यकता हुई तो आरोपी ने कहा कि सीधी जिला मुख्यालय में मेरे जजमान का एक कॉलेज है और तुम वहीं पर पढ़ाई कर लो तुम्हें सिर्फ परीक्षा देने जाना है और फीस में भी कुछ रियायत दिलवा दूंगा झांसा देकर युवती से आरोपी ने ₹100000 भी ले लिए। जब 5 जून 2024 को पीड़िता परीक्षा देने के लिए सीधी आई जो 28 जून 2024 तक चला परीक्षा समाप्त हुई तो आरोपी ने 29 जून 2024 को पीड़िता को अपने घर ले गया जहां खाना खाते समय उसने कोई नशीली दवा डाल दी और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी शिव मूरत उपाध्याय उर्फ सुदामा पिता रोहिणी उपाध्याय ग्राम नरगी पोस्ट महखोर थाना व तहसील मड़वास जिला सीधी का मूल निवासी है एवं वर्तमान समय में सी.के. पब्लिक स्कूल वाली गली कौशल्या धाम आश्रम परिक्रमा मार्ग वृंदावन धाम में रहता है। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी अभी तक उससे शादी करने का वादा करता था और कई बार अलग-अलग जगह पर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे लेकिन अब वह शादी करने से मुकर रहा है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले को लेकर मामला पंजीबद्ध करते हुए आगे की वैधानिक कार्यवाही जुट गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर इंदौर/वंदे भारत LIVE TV NEWS नलखेड़ा/आगर मालवा/ मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
नागदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े गायत्री शक्तिपीठ नागदा द्वारा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक…
पूरी खबर पढ़ें →
श्री इंद्र बहादुर सिंह पत्नी श्री आशा सिंह का गांव मां का बछड़ा डैड वाड़ी को हमारे घर…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS उज्जैन/ उज्जैन में भाजपा के राष्ट्रीय…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रजाखेड़ी बजरिया स्थित विधायक कार्यालय में नरयावली विधायक…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पूज्य श्री दादा गुरु जी का सागर आगमन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।