Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ऑक्सीजन प्लांट पर स्थापित प्रेशर बूस्टर सिस्टम का शुभारंभ

22 Jul 2026, 05:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

हाथरस।Screenshot 20260722 164818 Galleryß

हाथरस।

जनपद के बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रधानमंत्री केयर्स फंड से निर्मित ऑक्सीजन प्लांट पर स्थापित प्रेशर बूस्टर सिस्टम का शुभारंभ विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह एवं जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल से जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए ऑक्सीजन सिलेंडरों की रिफिलिंग की व्यवस्था अब अस्पताल परिसर में ही संचालित की जाएगी। प्रेशर बूस्टर सिस्टम के माध्यम से ऑक्सीजन प्लांट से सीधे सिलेंडरों में ऑक्सीजन भरी जा सकेगी, जिससे बाहरी एजेंसियों पर निर्भरता कम होगी, समय की बचत होगी तथा अनावश्यक व्यय में भी कमी आएगी। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने बूस्टर सिस्टम के माध्यम से ऑक्सीजन सिलेंडर भरकर उसका सफल प्रदर्शन भी किया।

इसके उपरांत विधायक सदर, जिलाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित एम.डी.टी.वी. अस्पताल में प्रस्तावित नई इमरजेंसी व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल की आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं सीमित स्थान में संचालित हो रही हैं। बढ़ती मरीज संख्या के दृष्टिगत इमरजेंसी कक्ष का विस्तार किया जा रहा है, जिससे अधिक संख्या में मरीजों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें संबंधित वार्डों में शीघ्र स्थानांतरित किया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि नई एवं विस्तारित इमरजेंसी व्यवस्था के संचालन से जनपदवासियों को बेहतर,

सुलभ एवं प्रभावी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससेगंभीर मरीजों के उपचार की क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी और अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनेगी।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य चिकित्साधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य चिकित्साधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे Screenshot 20260722 164818 Gallery

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत

# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!