Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर हुआ तत्काल समाधान मोखागुड़ा में सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था हुई बहाल

22 Jul 2026, 09:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

पानी टंकी 1

22 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 राज्य शासन की एक प्रभावी जनशिकायत निवारण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक अपनी समस्या, शिकायत अथवा सुझाव सीधे शासन तक पहुंचा सकता है। हेल्पलाइन में दर्ज प्रत्येक शिकायत का संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित समय-सीमा में परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाता है। शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाती है, जिससे आम नागरिकों को त्वरित राहत मिलने के साथ शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत मोखागुड़ा के धौराझोला पारा में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित सोलर ड्यूल पंप को मरम्मत के बाद पुनः चालू कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को फिर से नियमित पेयजल उपलब्ध होने लगा है। क्रेडा विभाग के जिला प्रभारी श्री टीआर धु्रव ने बताया कि ग्राम मोखागुड़ा निवासी देनेश्वर राम नागेश ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप काफी समय से बंद पड़ा है तथा टंकी में भी सुधार की आवश्यकता है। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। क्रेडा के फील्ड कर्मचारियों ने 18 जून 2026 को स्थल का निरीक्षण कर सोलर ड्यूल पंप की तकनीकी जांच की। निरीक्षण के दौरान सामने आई तकनीकी खामियों को दूर करते हुए आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराया गया। जिसके बाद संयंत्र को सफलतापूर्वक पुनः कार्यशील कर दिया गया। पंप के चालू होने से धौराझोला पारा में पेयजल आपूर्ति फिर से सुचारु हो गई है। सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद शिकायतकर्ता देनेश्वर राम नागेश ने कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए संतुष्टि पत्र भी उपलब्ध कराया। जिला प्रशासन ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत

# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!