एमपी को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेगे कमान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल (1991 बैच) को प्रदेश का नया मुख्य सचिव (Chief Secretary) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन के नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त होने के बाद की गई है। अशोक बर्णवाल वर्तमान में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। उन्हें प्रशासनिक अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर प्रदेश की नौकरशाही की कमान सौंपी गई है। अशोक बर्णवाल 31 जनवरी 2027 तक सेवानिवृत्ति की तिथि तक मुख्य सचिव का दायित्व निभाएंगे। वे प्रशासन, स्वास्थ्य और नीति निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का नया CEO नियुक्त किया है। उनके केंद्र में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद मध्य प्रदेश में यह अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।