एसएसपी नवनीत सिंह ने की अपराध समीक्षा, कांवड़ यात्रा तैयारियों का लिया जायजा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 23 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में माह जून की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। सैनिक सम्मेलन के उपरांत हुई इस बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी शामिल हुए।
गोष्ठी में जून माह के दौरान जनपद में घटित विभिन्न अपराधों की बिंदुवार समीक्षा की गई। एसएसपी ने अपराधों के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए थाना प्रभारियों से प्रदर्शन और अपराध नियंत्रण को लेकर जवाब-तलब किया। जिन थानों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा, उन्हें रिकवरी रेट सुधारने तथा अपराध नियंत्रण में और अधिक प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करी, वाहन चोरी, हुड़दंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यालय स्तर से संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की जा रही कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक एवं सुझाव प्राप्त किए तथा मेले के लिए खरीदी गई सामग्री, बैरिकेडिंग, टेंट सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा आवश्यकता के अनुसार सामग्री एवं उपकरणों के वितरण के निर्देश दिए।
इसके अलावा कांवड़ मेले के दौरान अन्य जनपदों से प्राप्त पुलिस बल एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती, आवास और समन्वय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। एसएसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा हरिद्वार ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड पुलिस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है और सभी अधिकारी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए इसे सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाएंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।