पुरदिलनगर में युवक एक माह से लापताः परिजन परेशान, पुलिस तलाश में जुटी; मिर्गी के दौरे भी पड़ते हैं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस के सिकंदराराऊ स्थित कस्बा पुरदिलनगर से एक 22 वर्षीय युवक पिछले एक माह से लापता है। युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे उसके परिजन बेहद परेशान हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुरदिलनगर के मोहल्ला गड्डा निवासी मोहम्मद अली के पुत्र अदनान (22) गत 22 जून की सुबह करीब छह बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
परिजनों ने बताया कि अदनान को मिर्गी के दौरे भी पड़ते हैं, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। परिवार किसी अनहोनी की आशंका से ग्रस्त है। परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को अदनान के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिवार को सूचित करें।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम को सक्रिय किया गया है। संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है और सभी आवश्यक माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि जल्द से जल्द युवक का पता लगाया जा सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।