काशी में गंगा पर इलेक्ट्रिक नावों का शुरू हुआ संचालन, स्वच्छ जल परिवहन की नई शुरुआत…
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


चन्दौली वाराणसी, न्यूज। गंगा नदी पर स्वच्छ और हरित जल परिवहन की दिशा में गुरुवार को नई शुरुआत हुई। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने गेल (इंडिया) लिमिटेड के सहयोग से नमो घाट पर इलेक्ट्रिक बोट कन्वर्जन पायलट परियोजना के तहत पहली पांच इलेक्ट्रिक यात्री नौकाओं का लोकार्पण किया। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने आज नौकाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर अपनी पारंपरिक नौकाओं को इलेक्ट्रिक प्रणाली में परिवर्तित कराने वाले पांच नाविकों दीपक साहनी, राकेश साहनी, ज्योतीलाल निषाद, दीपक कुमार साहनी और शुभम साहनी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि पहले चरण में 20 यात्री नौकाओं को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बनाया जा रहा है। परियोजना सफल होने पर इसका विस्तार किया जाएगा, जिससे वाराणसी देश के अन्य नदी शहरों के लिए भी मॉडल बनेगा।
महापौर ने कहा कि इलेक्ट्रिक नौकाओं के संचालन से वायु, ध्वनि और जल प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही नाविकों की संचालन लागत करीब 80 प्रतिशत तक घटेगी, जिससे उनकी आय बढ़ेगी। पर्यटकों को भी शांत, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल जल यात्रा का अनुभव मिलेगा।
आयरा इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगन कुमार मेहता ने बताया कि प्रत्येक नौका में 15 किलोवाट की इलेक्ट्रिक आउटबोर्ड मोटर, 20 किलोवाट-घंटे की लिथियम बैटरी, जीपीएस ट्रैकिंग, डिजिटल डिस्प्ले और रिमोट मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं।
एक बार चार्ज होने पर नौका अस्सी घाट और नमो घाट के बीच कम से कम तीन राउंड ट्रिप कर सकेगी। चयनित घाटों पर चार्जिंग स्टेशन भी विकसित किए गए हैं। कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नाविकों ने नमो घाट से भदैनी घाट तक इलेक्ट्रिक नौका से जल भ्रमण कर परियोजना का अनुभव लिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।