Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

छग. राज्य में भी यूसीसी लागू हो सकता है

25 Jul 2026, 09:33 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 24 जुलाई 2026 ।।

छत्तीसगढ–:: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश सरकार ने भी राज्य में यूसीसी- यूनीफॉर्म सिविल कोड” लागू किए जाने को लेकर प्रक्रिया को तेज कर दिया है। छग राज्य कैबिनेट में यूसीसी के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। छग राज्य के मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी ने कहा कि सरकार आने वाले शीतकालीन सत्र में यूसीसी विधेयक को विधानसभा में पारित करवायेगी । मालूम हो कि गुजरात, उत्तराखंड, असम , मध्यप्रदेश में यूसीसी लागू होने के बाद अब छत्तीसगढ राज्य मे भा यूसीसी को लागू किए जाने की तैयारी की जा रही है। छग राज्य में यूसीसी विधेयक पारित होने और इसके कानूनी रूप धारण करने के बाद छग देश का पांचवां राज्य बन जायेगा । यूनीफॉर्म सिविल कोड का अर्थ है एक समान नागरीकता , इसका उद्देश्य है विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेने, संपत्ति आदि जैसे नागरिक के मामले मे देश के सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून को लागू किया जाना , इसके लिए नागरिकों का धर्म चाहे कोई भी हो। सरकार का कथन है कि यूसीसी से नागरिक कानूनों में एकरूपता आयेगी,न्याय और भी सरल होगा, और लैंगिक समानता को भी बढ़ावा मिलेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार आज शुक्रवार 24 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई जी की अध्यक्षता में समिति की पहली बैठक हुई, और इसके साथ ही यूसीसी का प्रारूप तैयार किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है । जानकारी अनुसार समिति राज्य के सामाजिक और अन्य पहलुओं का अध्ययन करेगी, और अलग अलग वर्गों, हितधारकों से सुझाव भी लेंगी। जिसके बाद समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी, ईस रिपोर्ट के आधार पर यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा ,इसके बाद आगे की इसकी कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी। यूसीसी के प्रारूप को तैयार किए जाने को लेकर सरकार ने पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय समिती बनाई है, जिसमें-:: न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) रंजना प्रकाश देसाई, – अध्यक्ष, शत्रुघ्न सिंह (सेवानिवृत) आईएस – सदस्य, एमके राउत- सदस्य, मोहन पवार( वरिष्ठ वकील) – सदस्य, ज्योति रानी सिंह ( सेवानिवृत प्रिंसिपल)- सदस्य, शामिल हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*
Rajnandgaon22 Sep

*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*

*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!