A2Z सभी खबर सभी जिले की
बृजमनगंज पुलिस ने अंतरजनपदीय महिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 महिलाएं और ऑटो चालक गिरफ्तार
24 Jul 2026, 08:47 PM • Vande Bharat Live TV News


महराजगंज।
महराजगंज: बृजमनगंज पुलिस ने अंतरजनपदीय महिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 महिलाएं और ऑटो चालक गिरफ्तार
सीसीटीवी और गाण्डिव पोर्टल की मदद से हुआ खुलासा, चोरी के आभूषण गलाकर बनाई गई पीली धातु की टिकिया, ऑटो और ₹12,580 नकद बरामद
महराजगंज। आभूषण की दुकान से चोरी के मामले का खुलासा करते हुए थाना बृजमनगंज पुलिस ने एक संगठित अंतरजनपदीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की 5 महिला सदस्यों और एक ऑटो चालक समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषणों को गलाकर बनाई गई पीली धातु की टिकिया, घटना में प्रयुक्त ऑटो, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में बडी कायवाई कर गिरफ्तारी की गई –
17 जुलाई को आभूषण की दुकान में हुई थी चोरी –
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को थाना क्षेत्र स्थित एक आभूषण की दुकान से सोने के आभूषण चोरी होने की घटना सामने आई थी। मामले में नूर मोहम्मद की तहरीर पर थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 183/2026, धारा 303(2), 112 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और गाण्डिव (GANDIVA) पोर्टल की मदद से संदिग्धों की पहचान की। जांच में मुख्य अभियुक्ता मंजू पत्नी विजय बहादुर का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने गिरोह की अन्य महिला सदस्यों और ऑटो चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।
ग्राहक बनकर दुकानदार को उलझाती थीं महिलाएं –
पूछताछ में सामने आया कि गिरोह की महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं और अलग-अलग जिलों के बाजारों में भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठानों को निशाना बनाती थीं। कुछ महिलाएं ग्राहक बनकर दुकानदार को बातचीत और सामान दिखाने में उलझाती थीं, जबकि गिरोह की अन्य सदस्य मौका पाकर आभूषण या कीमती सामान चोरी कर लेती थीं।
वारदात के बाद सभी सदस्य अलग-अलग निकल जाती थीं। गिरोह एक ही ऑटो को रिजर्व कर घटनास्थल तक आता-जाता था। पुलिस के मुताबिक, चोरी के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपी कुछ दिनों तक धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर चले जाते थे।
चोरी किए गए सोने के आभूषणों को तुरंत गलाकर पीली धातु की टिकिया बना दी जाती थी, जिससे उनकी पहचान खत्म की जा सके।
अभियुक्तो के कब्जे से ये सामान हुआ बरामद –
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5.57 ग्राम वजन की पीली धातु की टिकिया, घटना में प्रयुक्त ऑटो UP53 LT 7603, 4 की-पैड मोबाइल फोन, ₹12,580 नकद
बरामद किए हैं। मोबाइल फोनों की IMEI जांच कराई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी –
मंजू पत्नी विजय बहादुर, निवासी आराजी मतौनी, गोरखपुर
सरिता पत्नी रामभवन, निवासी सूबा बाजार, थाना खोराबार, गोरखपुर
सोना पत्नी छोटेलाल, निवासी सूबा बाजार, थाना खोराबार, गोरखपुर
कुंती पत्नी जत्तन, निवासी सूबा बाजार, थाना खोराबार, गोरखपुर
मंजू पत्नी राजेश, निवासी सूबा बाजार, थाना खोराबार, गोरखपुर
इन्दल पुत्र गामा, निवासी पोछिया ब्रह्मस्थान, थाना झंगहा, गोरखपुर — ऑटो चालक
पुलिस के अनुसार, मुख्य अभियुक्ता मंजू के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को 24 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
महराजगंज पुलिस ने आमजन और व्यापारियों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले बाजारों और दुकानों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। दुकानदारों से प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें हमेशा चालू रखने की अपील की गई है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





