Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनपद मीरजापुर थाना पड़री क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उसरहवा रेलवे ट्रैक के पास मिले एक किन्नर की शव की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आटो बरामद 

25 Jul 2026, 12:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

जनपद मीरजापुर थाना पड़री क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उसरहवा रेलवे ट्रैक के पास मिले एक किन्नर की शव की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आटो बरामद 

थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.07.2026 को वादी अरशलान पुत्र सत्तार खान निवासी घोसिया थाना औराई जनपद भदोही द्वारा आशंका के आधार पर नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के पिता सत्तार खाना (किन्नर-हसीना) की हत्या कर थाना पड़री क्षेत्रान्तर्गत रेलवे ट्रैक के किनारे शव को फेकने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी। जिसके आधार पर थाना पड़ी पर मु0अ0सं0-206/2026 धारा 103(1), 238 (बी) बी.एन.एस. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कर घटना का यथाशीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में सुरागरसी पतारसी व इलेक्ट्रानिक/भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए आज दिनांकः 24.07.2026 को थाना पड़ी व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू विश्वकर्मा पुत्र शिवराज विश्वकर्मा निवासी ग्राम चक जीवरानी थाना को० भदोही जनपद भदोही को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आटो वाहन संख्या UP65QT2228 बरामद किया गया। थाना पड़री पर पंजीकृत मु0अ0सं0-206/20 धारा 103(1),238 (बी) बी.एन.एस. में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा०न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।

विवरण पूछताछ- गिरफ्तार अभियुक्त सोनू विश्वकर्मा द्वारा पूछताछ में बताया गया की सत्तार खान उर्फ हसीना के साथ रहते रहते उब गया था तथा उससे अलग होना चाहता था मगर मुझे छोड़ नही रहा था और ब्लैकमेल कर रहा था आजिज आकर पीछा छुड़ाने के नीयत से मृतक उपरोक्त को रामनगर बुलाकर शराब पिलाया और नशे की हालत में मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दिया तथा उपरोक्त आटो में लादकर पड़री में सुनसान जगह देखकर रेलवे ट्रैक के पास सीमेन्ट के बाउण्डरी के पीछे शव को छिपा दिया था तथा शव के गले पर एक भारी पत्थर रख दिया जिससे लोगो को लगे की पत्थर गिरने से मृत्यु हुई है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –1. सोनू विश्वकर्मा पुत्र शिवराज विश्वकर्मा निवासी ग्राम चक जीवरानी थाना को० भदोही जनपद भदोही, उम्र-25 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग –मु0अ0सं0-206/2026 धारा 103(1), 238 (बी) बी.एन.एस. थाना पड़ी जनपद मीरजापुर।

विवरण बरामदगी – घटना में प्रयुक्त आटो वाहन संख्या UP65QT2228 बरामद ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम = थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना पड़री जनपद मीरजापुर। निरीक्षक राजीव कुमार सिंह प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय पुलिस टीम जनपद मीरजापुर।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत

# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!