आगामी कांवड़ मेला-2026 को लेकर कलियर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं एसपीओ के साथ गोष्ठी आयोजित।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा कलियर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन धनौरी चौकी पर किया गया।
कांवड़ मेले के दौरान पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगभग 60-65 विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की नियुक्ति की गई है। गोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी भगवानपुर द्वारा की गई, जिसमें कांवड़ मेले को सौहार्दपूर्ण एवं निर्विघ्न वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं एसपीओ से कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं विवाद रहित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई। साथ ही, जनसहभागिता को और प्रभावी बनाने के लिए उनके सुझाव भी आमंत्रित किए गए। सभी उपस्थित लोगों ने पुलिस-जन सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए आगामी कांवड़ यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कलियर कमल मोहन भण्डारी, उपनिरीक्षक शहजाद अली (चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा) एवं अपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी धनौरी) सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।