Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पर्यावरण संरक्षण दैनिक जीवन का हिस्सा बने, धनबाद में लगाए जाएंगे 1 से 2 लाख पौधे’ – उपायुक्त

25 Jul 2026, 09:33 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260724 WA0247

IMG 20260724 WA0249

77वें वन महोत्सव के तहत टुंडी में ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ कार्यक्रम आयोजित
झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (धनबाद वन प्रमंडल) के तत्वावधान में आज टुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लोधारिया में 77वें वन महोत्सव – 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष वन महोत्सव का मुख्य विषय (थीम) “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” रखा गया है, जिसके तहत पर्यावरण संरक्षण एवं व्यापक वृक्षारोपण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री मथुरा प्रसाद महतो (माननीय विधायक, टुंडी विधानसभा), उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, डीएफओ श्री विकास पालीवाल, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं पौधरोपण करके किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है और अपनी माँ के सम्मान में पौधा लगाना अत्यंत पवित्र कार्य है। इस कार्यक्रम के दौरान एक साथ लगभग 300 स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने मिलकर पौधारोपण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने कहा कि पौधा लगाना केवल किसी एक दिन या महोत्सव तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे हमारी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने सफल आयोजन के लिए वन विभाग एवं उसकी पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि झारखंड प्राकृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। पर्याप्त वर्षा का लाभ उठाकर अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है।

उपायुक्त ने कहा कि चालू मानसून सत्र में जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, अस्पतालों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगभग 1 से 2 लाख पौधे लगाए एवं वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों की आजीविका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अधिकतर फलदार पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि लोग पौधों के संरक्षण के लिए भी प्रेरित हों।

उन्होंने कहा कि टुंडी की हरियाली पूरे धनबाद जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। झरिया एवं पुटकी जैसे खनन प्रभावित क्षेत्रों को भी इसी प्रकार हरा-भरा बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया जाएगा। माइनिंग एडवाइजरी कमेटी के माध्यम से बंद पड़ी खदानों का पुनरुद्धार कर उनमें मिट्टी भरने एवं पौधारोपण की योजना पर कार्य किया जाएगा।

उपायुक्त ने ‘वन रक्षाबंधन’ एवं ‘वन देवी’ जैसी पारंपरिक अवधारणाओं की सराहना करते हुए कहा कि जंगलों के कुछ हिस्सों को जैव विविधता संरक्षण के लिए पूर्णतः सुरक्षित रखा जाना चाहिए, ताकि सूक्ष्म जीवों एवं वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास सुरक्षित रह सके।

मानव-वन्यजीव संघर्ष का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हाथी अपने पारंपरिक मार्गों पर ही चलते हैं। वास्तव में मनुष्य ही उनके प्राकृतिक आवास एवं कॉरिडोर में अतिक्रमण कर रहा है। प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर रहना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि नई पीढ़ी ही पर्यावरण की वास्तविक संरक्षक है। प्रत्येक व्यक्ति यदि पेड़ों के महत्व को समझे तो उसे अपने जीवन में कम से कम 20 से 30 पौधे अवश्य लगाने चाहिए।

अंत में उपायुक्त ने वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं वन विभाग की पूरी टीम की सराहना करते हुए निर्देश दिया कि इस मानसून सत्र में 3 से 4 और बड़े जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़ सकें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!