हाईवे पर अनंयात्रित बस पलटने से एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए कुठला पुलिस ने किया त्वरित रेस्क्यू
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम द्वारा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बनारस से इंदौर की ओर जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। दुर्घटना में लगभग एक दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आईं,जबकि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया,जहां उनका इलाज किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

दुर्घटना के दौरान हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को व्यवस्थित कराया तथा क्रेन की सहायता से पलटी हुई बस को सीधा कर सड़क से हटवाया,जिससे आवागमन पुनः सुचारु हो सका।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक का वाहन पर नियंत्रण अचानक बिगड़ जाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते पुलिस और स्थानीय नागरिकों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।