बैदौली घाट हादसाः शोकाकुल परिवारों से मिले डॉ. नादिर सलाम,
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर): बैदौली घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने आए ग्राम पंचायत माधवपुर के टोला मिझुनिया के तीन युवकों की नदी में डूबने से हुई दर्दनाक मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। शुक्रवार को तीनों युवकों के शव मिलने के बाद गांव में मातम छा गया।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं शोहरतगढ़ विधानसभा के नेता डॉ. नादिर सलाम शोकाकुल परिवारों से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
डॉ. नादिर सलाम ने कहा कि इतनी कम उम्र में तीन होनहार युवाओं का असमय निधन बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस दुःख को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को नियमानुसार शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नदी घाटों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की।
इस दौरान सिद्दीक, अलाउद्दीन, अजय कुमार, दिलीप और राजकुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे l
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।