युवा नेता चट्टान सिंह (झमुमो) में हुआ शामिल टुंडी विधायक एवं मुख्य सचेतक अंगवस्त्र पहनाकर किया swagat
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


तोपचांची प्रखंड के प्रधानखंता पंचायत के युवा नेता चट्टान सिंह ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर टुंडी विधायक एवं सत्ताधारी दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में विधिवत शामिल कराया और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि चट्टान सिंह के पार्टी में शामिल होने से झारखंड मुक्ति मोर्चा को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से पार्टी की विचारधारा और जनाधार को और विस्तार मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद चट्टान सिंह ने कहा कि वे विधायक मथुरा प्रसाद महतो के जनसेवा, विकास कार्यों और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की कार्यशैली से प्रभावित होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, खोरठा गीतकार विनय तिवारी, प्रखंड सचिव नवल किशोर केवट, दिनेश महतो, विकास महतो, अर्जुन मांझी, पहाड़ सिंह, निवास तिवारी, रमेश प्रसाद सिंह, पशुपति नाथ पांडेय, धीरेन पांडेय, अखिलेश मिश्रा, ऋषि मिश्रा, गौरव मिश्रा, जितेंद्र सिंह, मन्नु मिश्रा, महादेव महतो, शेखर सिंह, फूलचंद दास, रिंकू शामिल थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।