Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

वृहद पैमाने पर मशरूम की खेती के लिए योजना बनाने का निर्देश

25 Jul 2026, 09:33 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260724 WA0262

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी (आत्मा) के गर्वनिंग बॉडी की बैठक समाहरणालय के सभागार में आयोजित की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले में वृहद पैमाने पर मशरूम की खेती करने के लिए योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा रोजगार को बढ़ावा देने एवं किसानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए मशरूम का बृहद यूनिट लगाना जाएगा। इसके अलावा किसान पखवाड़ा का आयोजन कर किसानों से जिले में कौन सी खेती करनी चाहिए, पर राय मशविरा कर, जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि किसानों से राय लेकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।

उपायुक्त ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को पूरा करने के लिए उनके साथ एक विशेष बैठक निर्धारित करने का भी निर्देश दिया। साथ में जिले में कृषक मित्रों की चयन प्रक्रिया 15 अगस्त से पहले पूरी करने का निर्देश दिया।

बैठक में आत्मा एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा की गई। आत्मा द्वारा किसानों को जागरुक करने एवं उनकी आय बढ़ाने के साथ आर्थिक एवं तकनीकी विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों पर किए जाने वाले व्यय पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजना बताई गई।

जिसमें किसानों का प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण, किसान मेला का आयोजन, किसान-वैज्ञानिक अन्तर्मिलन, विशेषज्ञ सलाहकार नामित करने, किसान गोष्ठी, कृषक पाठशाला, आत्मा कर्मियों की नियुक्ति, बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 20 बीज उत्पादक कृषक समूह का गठन, मिशन फॉर आत्मनिर्भर पल्सेस सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, जिला कृषि पदाधिकारी श्री अभिषेक मिश्रा, डीएलएओ श्री राम नारायण खालको के अलावा पौध संरक्षण निरीक्षक, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक, जन सेवक व अन्य लोग मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!