Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

एम.के. इंटरनेशनल स्कूल में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश

25 Jul 2026, 06:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ श्री बंशीधर नगर। एम.के. इंटरनेशनल स्कूल, नगर ऊंटारी में शनिवार को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना था।FB IMG 1784985267673विद्यार्थियों की सुविधा एवं सहजता को ध्यान में रखते हुए बालकों एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। बालकों के लिए पुरुष शिक्षकों तथा बालिकाओं के लिए महिला शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित पोषण, एनीमिया की रोकथाम, त्वचा एवं बालों की देखभाल, स्वस्थ जीवनशैली एवं शारीरिक फिटनेस, प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता, पर्याप्त नींद के महत्व, आत्मविश्वास के विकास तथा अच्छी एवं स्वस्थ आदतों को अपनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. रे राज, प्रशासक रवीन्द्र शर्मा एवं कार्यक्रम समन्वयक अमृता सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों का समग्र विकास केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में शिक्षिका मंगला पाल, रेनुका सिंह, प्रिया चौबे, कुमारी कंचन गुप्ता, खुशबू प्रजापति एवं सविता कुमारी तथा शिक्षक विजय कुमार गुप्ता, रामजीत प्रजापति, रवि चमन, विष्णु मंडल एवं अभिजीत कुमार गुप्ता ने विभिन्न समूहों में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी तथा उन्हें स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़ के चंद्रपुरा में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम की कलेक्टर ने की सराहना, ‘अथाई’ में दिखी बुंदेली संस्कृति की झलक
Tikamgarh22 Sep

टीकमगढ़ के चंद्रपुरा में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम की कलेक्टर ने की सराहना, ‘अथाई’ में दिखी बुंदेली संस्कृति की झलक

जनपद पंचायत बल्देवगढ़ की ग्राम पंचायत चंद्रपुरा में विकसित किए गए चैंबर आधारित अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम का कलेक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!