विजय वडेट्टीवार को बड़ा झटका धानोरा नगरपंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 9 पार्षद BJP में शामिल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
महाराष्ट्र की राजनीति में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री _विजय वडेट्टीवार_ के गढ़ माने जाने वाले गडचिरोली में बीजेपी ने बड़ी राजनीतिक बाजी मार ली है।
धानोरा नगरपंचायत के नगराध्यक्ष और उपनगराध्यक्ष समेत कुल 9 पार्षदों ने कांग्रेस छोड़कर BJP का दामन थाम लिया है। नागपुर में राज्य के राजस्व मंत्री _चंद्रशेखर बावनकुळे_ की उपस्थिति में ये प्रवेश कार्यक्रम हुआ।
किन नेताओं ने ली BJP की सदस्यता
धानोरा नगरपंचायत में कांग्रेस के 13 पार्षद थे। उपनगराध्यक्ष _लित बरछा_ के नेतृत्व में नगराध्यक्षा _पौर्णिमा सयाम_ सहित भूषण उंदीरवाडे, माणिक मडावी, कालिदास मोहुर्ले, नरेश चिमूरकर, सुषमा भुरसे, सीमा काटेंगे और यामिना पेंदाम ने BJP ज्वाइन की।
इस प्रवेश के बाद अब नगरपंचायत में कांग्रेस के पास सिर्फ 4 पार्षद बचे हैं। इससे धानोरा नगरपंचायत के सारे राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं।
वडेट्टीवार के गढ़ में सेंध
धानोरा नगरपंचायत चुनाव में कांग्रेस ने 17 में से 13 सीटें जीतकर एकतरफा वर्चस्व हासिल किया था। ये जीत विजय वडेट्टीवार के मार्गदर्शन में हुई थी।
लेकिन अब 13 में से 9 पार्षदों के BJP में चले जाने से वडेट्टीवार को बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। जिस नगरपंचायत में वडेट्टीवार ने कांग्रेस की सत्ता स्थापित की थी, आज उसी में BJP का वर्चस्व हो गया है।
स्थानीय चुनावों से पहले BJP को मजबूती
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों से पहले बीजेपी की ताकत बढ़ी है। वहीं कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका है।
इस प्रवेश के साथ ही धानोरा नगरपंचायत पर अब बीजेपी का नियंत्रण स्थापित हो गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…
पूरी खबर पढ़ें →
मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…
पूरी खबर पढ़ें →
1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।