Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

धनबाद नगर निगम की तीसरी बैठक भी हंगामेदार, पार्षदों ने कर दिया बहिष्कार, कहीं यह फ्रेंडली फाइट तो नहीं ?

26 Jul 2026, 04:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260726 WA0191

धनबाद (DHANBAD): धनबाद नगर निगम में क्या फ्रेंडली फाइट हो रही है अथवा इस बरसात परेशानी झेल रही जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह सब किया जा रहा है. आखिर पार्षद इतने आक्रोशित क्यों है? धनबाद नगर निगम की शनिवार को आयोजित तीसरी बैठक भी हंगामे की भेंट चढ़ गई. विकास कार्यों की अनदेखी, सफाई कर्मियों की संख्या में कमी से पार्षद काफी आक्रोशित दिखे. बैठक का पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया और बाहर निकल गए. पार्षद कह रहे थे कि पिछले दो बैठक में, जो मुद्दे पास हुए हैं, उन पर अब तक काम नहीं हुआ है. जिससे योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकी हैं. वार्ड के लिए स्वीकृत 15 सफाई कर्मियों की जगह केवल तेरह ही दिए गए है. जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर नहीं बनने से जनता का आक्रोश पार्षद झेल रहे है.

क्यों और कैसे पैदा हुई असहज स्थिति

धनबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब नगर निगम की प्रशासनिक कार्यशैली से नाराज 55 वार्डों के पार्षदों ने एकजुट होकर बैठक का बहिष्कार कर दिया. पार्षदों के बहिष्कार के कारण कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव, जिन्हें बोर्ड से स्वीकृति मिलनी थी, पारित नहीं हो सके.बाबूडीह विवाह भवन में आयोजित बोर्ड बैठक में मेयर संजीव सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, डिप्टी मेयर अरुण चौहान, सभी वार्डों के पार्षद तथा नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे. बैठक के दौरान पार्षदों ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर अपना कड़ा असंतोष व्यक्त किया.

क्या कहा मेयर और विधायक ने

पार्षदों का कहना था कि बोर्ड बैठकों में जनहित से जुड़े कई विकास प्रस्ताव पारित किए जाते हैं, लेकिन उन पर समय पर अमल नहीं होने के कारण योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रह जाती है. इससे जनता के बीच जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही प्रभावित होती है और विकास कार्य ठप पड़े रहते हैं. बैठक के दौरान विधायक राज सिन्हा ने भी नगर निगम की वित्तीय स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि निगम के पास संसाधनों और फंड की कमी है, जिसके कारण कई विकास योजनाओं को गति देने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मेयर संजीव सिंह ने पार्षदों की नाराजगी को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जनता ने पार्षदों को अपने क्षेत्र के विकास के लिए चुनकर भेजा है, लेकिन यदि विकास कार्य धरातल पर नहीं उतर रहे हैं, तो उनकी नाराजगी स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों और पार्षदों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके. मेयर ने भरोसा दिलाया कि सभी जनप्रतिनिधियों से संवाद कर समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!