महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में गरजे मंत्री ओमप्रकाश राजभर, समाज की एकता पर दिया जोर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को अकबरपुर स्थित हवाई पट्टी के सामने लोहिया भवन में आयोजित महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने महाराजा दक्ष प्रजापति जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति जी का जीवन त्याग, परिश्रम, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा का प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज में समानता, भाईचारा और विकास की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का मूल उद्देश्य है। सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्री राजभर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों का आह्वान किया कि वे सामाजिक समरसता और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनता का बढ़ता विश्वास और कार्यकर्ताओं का समर्पण संगठन की निरंतर बढ़ती शक्ति का प्रतीक है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल रहा। अंत में महाराजा दक्ष प्रजापति जी के जयघोष के साथ समाज की एकता और विकास का संकल्प दोहराया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पिहोवा (एडिटर रोहित कुरुक्षेत्र)-33 केवी उप-केंद्र पिहोवा से जुड़े कई 11 केवी फीडरों पर रविवार, 13 सितंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
बमोरी जनपद पंचायत कक्ष में हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम बमोरी जनपद पंचायत में हुआ मुख्यमंत्री जनसभा कक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर कुरूक्षेत्र ( संदीप शर्मा ) राज्य के सफाई कर्मचारियों और सरकार के बीच पिछले कई दिनों…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न* कांटाफोड़ जितु सिंगी - नगर के थाना परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न* कांटाफोड़ जितु सिंगी - नगर के थाना परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम घिनोदा में लगा जिलास्तरीय जनविश्वास शिविर, 35 पंचायतों के आवेदनों पर हुई सुनवाई कलेक्टर रौशन कुमार सिंह…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।