कारगिल विजय दिवस पर मेयर ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*धनबाद :* 26 जुलाई 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धनबाद में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मेयर संजीव सिंह शामिल हुए। अखिल भारतीय सैनिक सेवा परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर मेयर ने कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि कारगिल के रणबांकुरों का अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और सर्वोच्च बलिदान देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने विपरीत परिस्थितियों में जिस वीरता और पराक्रम का परिचय दिया, वह राष्ट्र के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।
मेयर ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीरों के प्रति पूरा राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा। उनका बलिदान देशवासियों को राष्ट्रभक्ति, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा “जय हिंद” और “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ वीर जवानों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।