Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Korea

*आयुष चिकित्सकों के हक की बुलंद आवाज: डॉ. भुवन भास्कर साहू ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन, पद बढ़ाने और नियमित भर्ती की मांग*

27 Jul 2026, 09:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260727 WA0004

 

कोरिया/रायपुर।

छत्तीसगढ़ में आयुष चिकित्सकों की लंबित मांगों और रोजगार के अवसरों को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला कोरिया के संयोजक डॉ. भुवन भास्कर साहू ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) के तहत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों के संविदा पदों की संख्या बढ़ाने तथा वर्ष 2022 से लंबित नियमित भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है।

 

डॉ. साहू ने ज्ञापन में कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जारी संविदा भर्ती विज्ञापन में पूरे प्रदेश के लिए केवल 48 पद स्वीकृत किए गए हैं, जबकि प्रदेश में बड़ी संख्या में योग्य एवं प्रशिक्षित आयुष चिकित्सक रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इतनी कम संख्या में पद जारी होने से योग्य अभ्यर्थियों में निराशा का माहौल है।

 

प्रमुख मांगें

 

ज्ञापन के माध्यम से डॉ. भुवन भास्कर साहू ने शासन के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखीं—

 

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जारी संविदा भर्ती में पदों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि की जाए।

 

वर्ष 2022 से बंद पड़ी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की नियमित भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रारंभ किया जाए।

 

योग्य एवं अनुभवी आयुष चिकित्सकों को जनसेवा का अवसर प्रदान किया जाए, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो सके।

 

 

प्रधानमंत्री के विजन का किया उल्लेख

 

ज्ञापन सौंपते हुए डॉ. साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य आयुर्वेद, योग एवं भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य स्तर पर आयुष चिकित्सकों के पर्याप्त पद ही उपलब्ध नहीं होंगे, तो इस लक्ष्य को प्रभावी रूप से हासिल करना कठिन होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से आयुष सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए नियमित भर्ती और पर्याप्त पद सृजित करने की मांग की।

 

आयुष चिकित्सकों में जगी उम्मीद

 

डॉ. साहू की इस पहल के बाद प्रदेश के आयुष चिकित्सकों और युवाओं में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लंबे समय से भर्ती और पदों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे चिकित्सकों का मानना है कि यदि शासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करता है, तो इससे न केवल चिकित्सकों को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था भी अधिक मजबूत होगी।आयुष चिकित्सकों की मांगों को लेकर सौंपा गया यह ज्ञापन प्रदेश में आयुष सेवाओं के विस्तार, रिक्त पदों की पूर्ति और नियमित भर्ती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अब यह देखना होगा कि राज्य सरकार इन मांगों पर कितना सकारात्मक और शीघ्र निर्णय लेती है।

 

*इनका कहना है*

 

“आयुष चिकित्सकों का सम्मान और उनका भविष्य हमारी प्राथमिकता है। योग्य चिकित्सकों को पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। जब तक आयुष चिकित्सकों के हितों की रक्षा और नियमित भर्ती सुनिश्चित नहीं होती, तब तक हमारी मांग शासन के समक्ष मजबूती से उठती रहेगी।”

*— डॉ. भुवन भास्कर साहू, जिला* *संयोजक, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, कोरिया*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*
Rajnandgaon22 Sep

*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*

*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…

पूरी खबर पढ़ें →
सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh21 Sep

सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

चार बाइक, मोबाइल, गैस चूल्हा और कोल्ड्रिंक की पेटियां बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया…

पूरी खबर पढ़ें →
• कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 सितंबर को : विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे
Durg21 Sep

• कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 सितंबर को : विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे

भिलाई (वंदे भारत)। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज, जुनवानी रोड, भिलाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi21 Sep

छग प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग नें 2026 के लिए दशहरा ,दिपावली , एवं शीतकालीन अवकाश घोषणा कर दिया है

प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग नें वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!