Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजा पहाड़ी शिव मंदिर का सरकारी भवन हुआ अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन ने खाली कराकर लगाया ताला

28 Jul 2026, 10:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ श्री बंशीधर नगर: अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रभाकर मिर्धा के निर्देश पर मंगलवार को राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए निर्मित सरकारी भवन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया। प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत भवन को खाली कराकर उसमें ताला लगा दिया।FB IMG 1785249645924भवन खाली कराने की कार्रवाई के लिए अंचलाधिकारी (सीओ) विकास कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रौशन कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। दोनों अधिकारी पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर पहुंचे और शांतिपूर्ण ढंग से कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान भवन में सपरिवार रह रहे पुजारी गोपाल पाठक को परिसर खाली कराया गया, जिसके बाद सरकारी भवन को प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया।

मजिस्ट्रेट सह सीओ विकास कुमार सिंह ने बताया कि एसडीओ द्वारा 3 जुलाई को जारी आदेश के आलोक में एक सप्ताह के भीतर भवन खाली करने का निर्देश दिया गया था। इससे पहले 25 जून को भी गोपाल पाठक को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर भवन खाली करने को कहा गया था। निर्धारित समयसीमा के बावजूद भवन खाली नहीं किए जाने पर प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी पड़ी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह सरकारी भवन विशेष रूप से राजा पहाड़ी शिव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा के लिए बनाया गया है। अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद अब इसे पुनः श्रद्धालुओं के उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत के नगर प्रबंधक प्रमेय मंडिलवार, राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रबंधन समिति के सह-उपाध्यक्ष रजनीकांत मधुर (भोलू), कोषाध्यक्ष शुभम प्रकाश, सह-कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, उपसचिव लव कुमार, सदस्य कमलेश मेहता, विद्या भास्कर, वीरेंद्र कुमार अग्रहरि, धीरज कुमार, सचिन कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, अमित प्रशांत एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ahmednagar20 Sep

संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन

संगमनेर शहर संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन रविवार रोजी दुपारी चार वाजता पूर्ण पारंपारिक कलाकृती नृत्य…

पूरी खबर पढ़ें →
अरविंद जायसवाल लगातार पांचवीं बार बने श्री राजा बरियार शाह रामलीला कमेटी के अध्यक्ष
Sonbhadra20 Sep

अरविंद जायसवाल लगातार पांचवीं बार बने श्री राजा बरियार शाह रामलीला कमेटी के अध्यक्ष

66 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प, डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया को सचिव की जिम्मेदारी;…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Chittorgarh20 Sep

वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। रविवार को नगर में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!