शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोपी के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी आगे की कानूनी कार्रवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


श्री बंशीधर नगर/रमना: महिला थाना नगर ऊंटारी कांड संख्या-08/2026 में दर्ज मामले के आरोपी मनीष कुमार (पिता- मुखलाल पासवान), ग्राम बहियारखुर्द, थाना रमना, जिला गढ़वा के विरुद्ध सोमवार को माननीय न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार की तामिला की गई।
महिला थाना प्रभारी रुक्मिणी कुमारी ने बताया कि माननीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, एससी/एसटी कोर्ट, नगर ऊंटारी द्वारा बीएनएसएस की धारा 84 के तहत जारी इश्तिहार का 28 जुलाई 2026 को रमना थाना की गश्ती टीम के सहयोग से विधिवत तामिला कराया गया। इस दौरान डुगडुगी बजवाकर आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा किया गया तथा आसपास के लोगों को सूचित किया गया कि आरोपी मनीष कुमार अविलंब माननीय न्यायालय अथवा संबंधित थाना में आत्मसमर्पण करें।
उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 126(2), 115(2) एवं 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज है। मामले में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट भी जारी किया जा चुका है।
महिला थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी पिछले लगभग चार माह से गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है। यदि वह निर्धारित समय के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कानून के प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इश्तिहार तामिला की कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी रुक्मिणी कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक गीता कुमारी, महिला थाना के पुलिसकर्मी तथा रमना थाना की गश्ती टीम मौजूद रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों…
पूरी खबर पढ़ें →
कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया कोठीभार/महराजगंज 20 सितंबर 2026 महराजगंज। अपराध की…
पूरी खबर पढ़ें →
नौतनवा में पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, 1.350 किलो गांजा बरामद; एक गिरफ्तार नौतनवा/ महराजगंज 20सितम्बर2026। महराजगंज। नेपाल सीमा…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा 08 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला अभियुक्ता गिरफ्तार कोल्हुई/महराजगंज पुलिस अधीक्षक…
पूरी खबर पढ़ें →
बिना वैध प्रपत्र मिट्टी ढो रहा था ट्रैक्टर, सोनौली पुलिस ने किया सीज महराजगंज। अवैध मिट्टी खनन एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।