Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

धनबाद में कोयले के अवैध कारोबारियों पर ईडी का शिकंजा, 150 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त

29 Jul 2026, 10:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260728 WA0160

धनबाद/रांची। अवैध कोयला खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने धनबाद में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के अधिकारियों की 25 अलग-अलग टीमें मंगलवार की सुबह पांच बजे से ही कोयला कारोबारी अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव सहित उनके सहयोगियों से जुड़े सभी 25 ठिकानों पर छापामारी की।
यह छापेमारी देर रात तक जारी थी। अब तक की छापेमारी में आरोपितों के ठिकानों से ईडी ने डेढ़ करोड़ रुपये नकदी के अलावा 150 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस, म्यूचुअल फंड आदि को जब्त की है। इसके अलावा छापेमारी में भारी मात्रा में अचल संपत्ति से संबंधित सेल डीड मिले हैं, जिसकी कीमत करीब 500 करोड़ रुपये होंगे।

सभी डीड का सत्यापन होगा। सभी दस्तावेज व निवेश से संबंधित कागजातों का सत्यापन चल रहा है। छापेमारी पूरी होने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

गौरतलब है कि कोयला घोटाले के इस मामले में ईडी ने चार अलग-अलग एनफोर्समेंट केस इन्फार्मेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) दर्ज कर पूरे मामले में जांच शुरू की थी। जांच एजेंसी को सूचना है कि एलबी सिंह व उसके सहयोगियों ने अवैध तरीके से कोयला खनन, परिवहन व भंडारण से भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की है।

*गत वर्ष छापेमारी में मिले थे दो करोड़ से अधिक नकदी*

गत वर्ष 21 नवंबर 2025 को ईडी ने एलबी सिंह व उनके सहयोगियों के धनबाद और दुमका स्थित करीब 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस छापेमारी में ईडी को डेढ़ सौ से अधिक जमीन के दस्तावेज और दो करोड़ 20 लाख रुपये नगदी मिले थे।
ईडी को छानबीन में अवैध तरीके से कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से संबंधित साक्ष्य मिले थे। छानबीन के क्रम में ही दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ईडी ने यह छापेमारी की है।

*क्रम नाम / व्यक्ति स्थान छापेमारी का स्थान / विवरण*

1..एसके शर्मा गांगुली कॉम्प्लेक्स कार्यालय
2.. अनिल गोयल टिकियापाड़ा आवास
3.. अनिल गोयल कपुरिया कोयला भट्टा
4.. अनिल गोयल गोमो कोयला भट्टा
5.. सबीर आलम (अनिल गोयल के करीबी) पुराना बाजार क्राउन प्लाजा होटल एवं आवास
6…हरेंद्र चौहान (झामुमो नेता व उपमेयर अरुण चौहान के भाई) लोयाबाद आवास
7… अमन कनोड़िया (हार्ड कोक कारोबारी) शांति भवन कार्यालय
8… रंजीत सिंह शिमला बहाल आवास
9.. प्रकाश सिंह लोदना आवास
10… गणेश यादव लोदना आवास
11… शेखर यादव लोदना आवास
12… विजय पासवान झरिया आवास
13… पप्पू मंडल बैंक मोड़ आवास
14… रोहित यादव तेतुलिया, कतरास आवास
15… माधव सिंह मेमको मोड़ (नालंटा कॉटेज) आवास
16… रितेश शर्मा राज आंगन अपार्टमेंट आवास
17… सुभाष साव चौथाईकुल्ही आवास
18… अन्य लोग धैया (रामचंद्र रेसिडेंसी) आवास

*सीढ़ी से चढ़ी ईडी, पर दूसरे का था घर*

नालंदा काटेज में रहने वाले माधव सिंह के यहां ईडी की टीम सुबह छह बजे ही पहुंच गई थी। टीम को माधव सिंह के घर की सही जानकारी नहीं थी।
माधव सिंह के बगल वाले घर का काफी देर तक टीम ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। जब दरवाजा नहीं खुला तो टीम सीढ़ी के सहारे उस घर के छत पर चढ़ गई। बाद में पता चला कि यह आवास माधव सिंह का नहीं है। फिर इसके बाद टीम माधव सिंह के आवास पर छापामारी शुरू की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!