छग. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और जगदलपुर विधानसभा के विधायक किरण सिंह देव सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 29 जुलाई 2026 ।।
छत्तीसगढ–:: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष किरण सिंह देव एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार उत्तरप्रदेश के झांसी से लगे हुए ललितपुर में आज बुधवार की दोपहर में एनएच44 मार्ग पर उनकी कार सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी अनुसार इस दुर्घटना के बाद छग प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को तुरंत झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जानकारी अनुसार किरण सिंह देव की कमर में गहरी चोट पहुंची है, और उन्हें चलने फिरने में तकलीफ हो रही है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।.प्राप्त जानकारी अनुसार किरण सिंह देव जी बागेश्वर धाम गए हुए थे, आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर वे अपने परिवार सहित बागेश्वर धाम पहुंचे हुए थे,और वहां से वापसी के दौरान यह सड़क दुर्घटना घटित हो गई। इस हादसे की जानकारी के मिलते ही डीएम, एसएसपी, सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण मेडिकल कॉलेज पहुंच गए, भाजपा के कई पदाधीकारी भी किरण सिंह देव से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार किरण सिंह देव के शरीर में किसी प्रकार के फ्रेक्चर की पुष्टि नहीं की गई है, उनकी हालत स्थिर है। उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। केवल किरण सिंह देव के कमर में चोट लगी है। जानकारी अनुसार कार मे मौजूद पीएसओ , पीए, और कार चालक को मामूली हल्की चोट आई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…
पूरी खबर पढ़ें →
1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *सरकारी स्कूल बंदी की मार सबसे ज़्यादा गरीब छात्रों पर* *(आलेख : जी रामकृष्णन, अनुवाद : संजय…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *सरकारी स्कूल बंदी की मार सबसे ज़्यादा गरीब छात्रों पर* *(आलेख : जी रामकृष्णन, अनुवाद : संजय…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।