धार्मिक यात्राओं मे होने वाली भीड़ को देखते हुए संबलपुर- जबलपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाई जा रही है
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 29 जुलाई 2026 ।।
छत्तीसगढ–:: श्रावण मास में रेल यात्रियों द्वारा किए जाने वाले धार्मिक यात्रियों के कारण ट्रेनों में होने वाली भीड़ को ध्यान मे रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा संबलपुर और जबलपुर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार यह स्पेशल ट्रेन एकतरफा एक फेरे के लिए चलेगी। यह ट्रेन छत्तीसगढ प्रदेश के रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेन्ड्रारोड, अनुपपुर, शहडोल आदि रेलवे-स्टेशनों पर रूकते हुए अपने गंतव्य स्टेशन तक जायेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह ट्रेन 08301 संबलपुर- जबलपुर स्पेशल संबलपुर स्टेशन से 01 अगस्त 2026 शनिवार को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन संबलपुर से सुबह 06:15 बजे छूटेगी और यह ट्रेन झारसुगुड़ा स्टेशन पर सुबह 07:30 बजे पहुंचेगी, रायगढ़ सुबह 08:55 बजे, चांपा सुबह 09:53 बजे, बिलासपुर सुबह 11:00 बजे पहुंचेगी। पेन्ड्रारोड स्टेशन पर यह ट्रेन दोपहर 12:58 बजे, अनुपपुर दोपहर 13:45 बजे ,शहडोल दोपहर मे 14:33 बजे ,कटनी साउथ शाम 07:15 बजे पहुंचेगी और शाम के 18:25 बजे यह ट्रेन जबलपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच मौजूद रहेंगे, जिनमे 02 एसएलआरडी – सीटिंग कम लगेज कोच, 20 स्लीपर कोच रहेंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी , ट्रेन के ठहराव आदि की विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेल की बेवसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देख सकते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…
पूरी खबर पढ़ें →
1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *सरकारी स्कूल बंदी की मार सबसे ज़्यादा गरीब छात्रों पर* *(आलेख : जी रामकृष्णन, अनुवाद : संजय…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *सरकारी स्कूल बंदी की मार सबसे ज़्यादा गरीब छात्रों पर* *(आलेख : जी रामकृष्णन, अनुवाद : संजय…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।