Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उपायुक्त के निर्देशानुसार 16 विद्यालयों के 258 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण

30 Jul 2026, 09:29 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260729 WA0265

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के दिशा-निर्देशानुसार जिले में शिक्षा के प्रसार, सुदूर क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने एवं ड्रॉपआउट दर को कम करने के उद्देश्य से निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कल्याण विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत निरसा प्रखंड के 16 विद्यालयों के 258 छात्र-छात्राओं (147 छात्र एवं 111 छात्राएं) को पंचायत के मुखिया, विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं वार्ड सदस्य की उपस्थिति में साइकिल वितरण किया गया।

उपायुक्त ने कहा कि इस साइकिल का उपयोग नियमित रूप से स्कूल आने और अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रखने के लिए सहयोग करेगी। बच्चों का ध्यान सिर्फ अपनी शिक्षा, खेल और सर्वांगीण विकास पर होना चाहिए। बाधाएँ कितनी भी हों, अपने सपनों को कभी छोटा मत होने दीजिए।

उपायुक्त ने अभिभावकों एवं शिक्षकों से अनुरोध किया कि बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रोत्साहित करें। बच्चों को सुरक्षित माहौल देना और उनकी शिक्षा को प्राथमिकता देना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन आप सभी के उज्ज्वल भविष्य और गुणात्मक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!