छाताकुण्ड विद्यालय प्रबंधन समिति को मिला नया नेतृत्व, ओमप्रकाश गुप्ता बने अध्यक्ष
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ केतार प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, छाताकुण्ड में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष पद के लिए आयोजित बैठक में ओमप्रकाश गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों, समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि ओमप्रकाश गुप्ता लंबे समय से सामाजिक कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करने तथा विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने सभी सदस्यों, अभिभावकों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के सहयोग से विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, साफ-सफाई, खेलकूद गतिविधियों का विस्तार, स्मार्ट कक्षाओं का विकास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करना होगा। साथ ही उन्होंने विद्यालय के विकास में शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग की अपील की।
बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता और विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…
पूरी खबर पढ़ें →
छत्तीसगढ़ में 15 दिनों का अवकाश घोषित रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार शैक्षणिक सत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…
पूरी खबर पढ़ें →
13वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में 'बिरसा मुंडा शिशु निकेतन' के होनहारों का परचम: जीते 9 पदक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।