स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर समाहरणालय में आयोजित होगा रक्तदान शिविर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दिनाँक 04 अगस्त 2026 (मंगलवार) को धनबाद समाहरणालय में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का होगा आयोजन
उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों से की रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील
स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी जनसेवा, संघर्ष और मानवता के प्रति समर्पित जीवन को स्मरण करते हुए दिनांक 04 अगस्त 2026 (मंगलवार) को धनबाद समाहरणालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने समाहरणालय स्थित सभी विभागों के कार्यालय प्रधानों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपील की है कि वे स्वयं रक्तदान करें तथा अपने अधीनस्थ कर्मियों को भी इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान के समान है और स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि अधिक से अधिक लोग मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ें।
उन्होंने कहा कि स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, गरीब और आदिवासी समुदायों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, त्याग और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान जैसे मानवीय कार्य के माध्यम से उनकी स्मृतियों को नमन करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
जिला प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अनुरोध किया है कि वे स्वेच्छा से रक्तदान शिविर में भाग लेकर मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।