Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिलासपुर रेलवे जोन के 238 रेल इजन ” कवच प्रणाली ” युक्त किए जा चुके हैं

03 Aug 2026, 04:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 03 अगस्त 2026 ।।

बिलासपुर/ छत्तीसगढ—-::प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बिलासपुर रेलवे जोन के करीब 238 रेल इंजन को “कवच” प्रणाली से युक्त किया जा चुका है। अभी और इस जोन की करीब 2,430 किमी.रेल लाइनों पर कवच सिस्टम को स्थापित करने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार बिलासपुर- चांपा रेलवे-स्टेशन के बीच करीब 50 किमी. रैलखंड मे भी कवच प्रणाली की टेस्टिंग का काम शीघ्र ही शुरू होगा। रेलवे के अनुसार इस कवच प्रणाली के शुरू किए जाने से रेल दुर्घटनाओं में कमी आयेगी,ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी इससे ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को भी और अधिक बेहतर सुविधा मिल सकती है। ” कवच” भारतीय रेल अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन के द्वारा विकसित विश्वस्तरीय SIL-4, प्रमाणित एक स्वदेशी ऑटोमोटिक ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है,यह प्रणाली लोको पायलट को वास्तविक समय में सिग्नलिंग,गति, सीमा, तय लक्ष्य की दूरी, और मूवमेंट ऑथाॅरिटि.जैसे महत्वपूर्ण जानकारियों को उपलब्ध करवाती है, और यदि किसी कारणवश लोको पायलट निर्धारित गति सीमा का पालन नहीं कर पाता है तो यह कवच स्वत: ही ब्रेक लगाकर ट्रेन को सुरक्षित रूप से रोक देता है। घने कोहरे के समय भी यह कवच प्रणाली संरक्षित संचालन को सुनिश्चित करती है। ” कवच परणाली” ट्रैक पर स्थापित RFID टैग , यूएचएफ रेडियो संचार, स्टेशन इंटरलाकिंग और ऑन बोर्ड उपकरणों के माध्यम से ट्रेन की वस्तुस्थिति, ट्रेन की गति, एवं मार्ग आदि की सतत निगरानी करती है। यह कवच, संरक्षित दूरी का निरंतर ऑकलन करते हुए जरूरत के अनुसार स्वत: ही ब्रेक लगाती है और संभावित ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने का काम करती है।. कवच प्रणाली से खतरा को भांपकर ट्रेन रूक जायेगी–: खतरे वाले सिग्नल को पार करने से पहले ही ट्रेन स्वत: रूक जाती है, कवच प्रणाली परिस्थियों के अनुसार रेल सुरक्षा सुनिश्चित करती है। आमने सामने , पीछे से या साइड से संभावित ट्रेन टक्कर को रोक सकती है। निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पर ट्रेन स्वत: ही ब्रेक लगाने का काम कवच करता है, लेवल क्रासिंग के नजदीक स्वत: हार्न बजाने , स्थायी और अस्थाई गति प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित करना, आपात स्थिति में स्टाप ऑन साइट संदेश प्रसारित कर आसपास की ट्रेनों को स्वत: ही नियंत्रित करना, नेटवर्क मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से ट्रेनों की केन्द्रीकृत रीयल सिस्टम टाइम की निगरानी आदि काम कवच प्रणाली करती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*
Rajnandgaon22 Sep

*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*

*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!