Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

91 छात्र-छात्राओं को मिली ‘उन्नति का पहिया’ योजना की साइकिल, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया वितरण

05 Aug 2026, 06:32 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा श्री बंशीधर नगर  राजकीय मध्य विद्यालय नगर ऊंटारी में मंगलवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत कक्षा आठवीं के 91 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया।

IMG 20260805 062858

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव ने विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन बनाए रखने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक खुश्दिल सिंह द्वारा विधायक का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत करने से हुई।

अपने संबोधन में विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ‘उन्नति का पहिया’ योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, समय की बचत होगी और उनकी नियमित उपस्थिति के साथ शिक्षा के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।

कार्यक्रम में शिक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा, रामलला मिश्रा, आफताब आलम, प्रशांत कुमार, शिक्षिका अनिता कुमारी एवं माया कुमारी सहित स्थानीय अभिभावक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी
Dhanbad20 Sep

झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी

रांची। झारखंड में राशन कार्ड बनवाने या पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने और संशोधन कराने वालों के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!