Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली.- नगर  निगम आयुक्त ने मोरवा उप कार्यालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा

07 Aug 2026, 06:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260806 181436
Oplus_131072

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली.- नगर  निगम आयुक्त ने मोरवा उप कार्यालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा की मध्य प्रदेश–उत्तर प्रदेश सीमा पर बनेगा भव्य स्वागत द्वार, नागरिक सुविधाओं एवं विकास कार्यों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

 

सिंगरौली:  नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान  ने बुधवार को मोरवा उप कार्यालय का भ्रमण कर विभागीय कार्यों, जनसुविधाओं एवं विकास योजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था, कार्यालयीन प्रबंधन, अग्निशमन सेवाओं, यातायात व्यवस्था तथा अतिक्रमण नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान क्षेत्रीय पार्षदों से भी विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आयुक्त ने मध्य प्रदेश–उत्तर प्रदेश की सीमा पर नगर निगम की पहचान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक आकर्षक एवं भव्य स्वागत द्वार निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग पर ऐसा स्वागत द्वार स्थापित किया जाए, जिस पर “मध्य प्रदेश नगर निगम आपका स्वागत करता है” अंकित हो। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

आयुक्त ने मोरवा उप कार्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक फर्नीचर, टेबल, कुर्सियों एवं अन्य मूलभूत संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए। पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक नियमित एवं पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वहीं स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, पुनर्निर्धारित कचरा संग्रहण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में संचालित स्वच्छता व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने जानकारी दी कि मोरवा क्षेत्र के लिए शीघ्र ही शव वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही रखरखाव के कारण बंद पड़े अग्निशमन वाहन की तत्काल मरम्मत कर पुनः संचालन प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाने तथा सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। आयुक्त ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को तत्काल नोटिस जारी करने तथा आवश्यकतानुसार नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक के उपरांत आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने उप कार्यालय में उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पार्षद श्री परमेश्वर पटेल, पार्षद श्री शेखर सिंह, श्री राजबहादुर पनिका, पार्षद  प्रतिनिधि शीलू अग्रहरि ,नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर श्री आर.पी. बैस, स्वास्थ्य अधिकारी श्री बी.जी. चतुर्वेदी, सहायक यंत्री श्री प्रवीण गोस्वामी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!