Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: कलेक्टर की अभिनव पहल का विस्तार: बरगवां एवं चितरंगी के विद्यालयों में भी स्थापित हुए आधुनिक प्रोफेशनल टेलीस्कोप।

07 Aug 2026, 06:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260806 181251
Oplus_131072

 

 

सिंगरौली: कलेक्टर की अभिनव पहल का विस्तार: बरगवां एवं चितरंगी के विद्यालयों में भी स्थापित हुए आधुनिक प्रोफेशनल टेलीस्कोप।

 

कन्या शिक्षा परिसर बरगवां एवं संदीपनि विद्यालय चितरंगी के छात्र-छात्राएं भी करेंगे अंतरिक्ष का प्रत्यक्ष अवलोकन।

 

सिंगरौली- कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अभिनव पहल से जिले में विज्ञान शिक्षा को नई दिशा मिल रही है। उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न एवं कन्या विद्यालय बैढ़न में 10-इंच प्रोफेशनल डोबसोनियन टेलीस्कोप की स्थापना के बाद अब इस पहल का विस्तार करते हुए कन्या शिक्षा परिसर बरगवां तथा संदीपनि विद्यालय चितरंगी में भी आधुनिक प्रोफेशनल टेलीस्कोप स्थापित कर दिए गए हैं। इससे इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी अंतरिक्ष विज्ञान का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा तथा उनकी वैज्ञानिक जिज्ञासा को नया आयाम मिलेगा।

 

कलेक्टर श्री गौरव बैनल के मार्गदर्शन में संचालित इस पहल का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान एवं खगोल विज्ञान से जोड़ना है। टेलीस्कोप के माध्यम से छात्र अब चंद्रमा के क्रेटर, शनि के वलय, बृहस्पति की पट्टियों सहित ओरियन नेबुला, प्लीएड्स जैसे गहरे आकाशीय पिंडों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकेंगे। इससे कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विज्ञान विषय को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर मिलेगा और विद्यार्थियों में अनुसंधान एवं नवाचार के प्रति रुचि विकसित होगी।

 

उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल 2026 को उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में इस अभिनव पहल का शुभारंभ किया गया था। उसी अवसर पर कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने चितरंगी एवं देवसर विकासखंड के मॉडल विद्यालयों में भी टेलीस्कोप स्थापित किए जाने की घोषणा की थी। अब कन्या शिक्षा परिसर बरगवां एवं संदीपनि विद्यालय चितरंगी में टेलीस्कोप की स्थापना के साथ यह घोषणा साकार हो गई है।

यह पहल अडानी सीएसआर के सहयोग तथा भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) के तकनीकी परामर्श एवं मार्गदर्शन से संचालित की जा रही है। संस्थान द्वारा टेलीस्कोप के संचालन एवं रखरखाव के साथ-साथ चयनित शिक्षकों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, ताकि विद्यालयों में नियमित रूप से खगोल विज्ञान संबंधी गतिविधियां संचालित हो सकें।

जिला प्रशासन का उद्देश्य आने वाले समय में जिले के अधिक से अधिक विद्यालयों तक इस सुविधा का विस्तार करना है, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी आधुनिक वैज्ञानिक संसाधनों से जुड़कर अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया को नजदीक से समझ सकें और विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!