*शराब के नशे में मिले प्रधान पाठक, तत्काल निलंबित*’
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


’कलेक्टर के निरीक्षण में शिकायत सही मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई’
कोरिया 07 अगस्त 2026/ शासकीय प्राथमिक शाला रजवारीपारा, विकासखंड बैकुण्ठपुर के प्रधान पाठक राम कुमार राजवाड़े को स्कूल समय में कथित रूप से शराब के नशे में पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बैकुण्ठपुर एवं संकुल प्राचार्य तथा शैक्षिक समन्वयक के निरीक्षण में विद्यालय परिसर और व्यवस्थाओं में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।
निरीक्षण के दौरान प्रधान पाठक से बातचीत के समय उनके मुंह से शराब की तीव्र गंध आने तथा उनकी बोली अस्पष्ट होने की बात प्रतिवेदन में दर्ज की गई।
आदेश में उल्लेख है कि 7 अगस्त को हुए निरीक्षण में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव द्वारा शिकायत प्रथम दृष्टया में सही पाई गई। इसे शिक्षक के आचरण एवं पदीय दायित्वों के प्रतिकूल मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बैकुण्ठपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *सरकारी स्कूल बंदी की मार सबसे ज़्यादा गरीब छात्रों पर* *(आलेख : जी रामकृष्णन, अनुवाद : संजय…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *सरकारी स्कूल बंदी की मार सबसे ज़्यादा गरीब छात्रों पर* *(आलेख : जी रामकृष्णन, अनुवाद : संजय…
पूरी खबर पढ़ें →
चार बाइक, मोबाइल, गैस चूल्हा और कोल्ड्रिंक की पेटियां बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया…
पूरी खबर पढ़ें →
भिलाई (वंदे भारत)। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज, जुनवानी रोड, भिलाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग नें वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।