Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: कलेक्टर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिद्धिकला का किया औचक निरीक्षण।

08 Aug 2026, 08:35 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

 

IMG 20260807 215136

 

सिंगरौली: कलेक्टर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिद्धिकला का किया औचक निरीक्षण।

बच्चों से कराई जा रही सफाई पर प्रधानाध्यापक की एक वेतनवृद्धि रोकने के दिए निर्देश,

विद्यालयों की सफाई वास-ऑन व्हील के माध्यम से कराने के निर्देश

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिद्धिकला का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों से सफाई कार्य कराए जाने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित प्रधानाध्यापक की एक वेतनवृद्धि तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के सभी विद्यालयों में परिसर की साफ-सफाई अनिवार्य रूप से वास ऑन व्हील के माध्यम से सफाई मित्रों द्वारा कराई जाए तथा किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों से सफाई कार्य न कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में स्थापित स्मार्ट स्क्रीन बोर्ड बंद पाए जाने पर कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अनुपस्थित रहने वाले साथियों को भी विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कलेक्टर ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि विद्यालय का संचालन निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जाए, पाठ्यक्रम समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए तथा सभी शिक्षक समय पर उपस्थित रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि भोजनशाला के बाहर दीवार पर मध्यान्ह भोजन का साप्ताहिक मेन्यू स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए तथा विद्यार्थियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मध्यान्ह भोजन के लिए प्राप्त खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री का सुरक्षित भंडारण विद्यालय परिसर में ही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!