सीबीएसई 10वीं में 96.2% अंक लाने वाले आर्य प्रताप सिंह सम्मानित, संस्थाओं ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रांची। सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 2026 में 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीपीएस के छात्र आर्य प्रताप सिंह को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया।
आर्य प्रताप की इस उपलब्धि पर क्राउंड लायंस, मानव अधिकार मिशन, लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकनक ग्रेटर सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने 26, ईस्ट जेल रोड, लालपुर, रांची स्थित उनके आवास पर पहुंचकर अंगवस्त्र एवं मिठाई देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी ने आर्य प्रताप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क्राउंड लायंस के अध्यक्ष शुभम चौधरी ने कहा कि आर्य प्रताप की सफलता उनकी कड़ी मेहनत और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। वहीं मानव अधिकार मिशन के रामगढ़ जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार गुप्ता ने कहा कि आर्य ने बेहतर प्रदर्शन कर पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है।
लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकनक ग्रेटर के अध्यक्ष विजय कुमार पाठक ने आर्य प्रताप के शानदार परिणाम के लिए डीपीएस की प्राचार्या डॉ. जया चौहान सहित विद्यालय परिवार को बधाई दी।
आर्य प्रताप की माता, प्रसिद्ध समाजसेविका एवं भाजपा नेत्री सुचिता सिंह ने कहा कि बेटे की सफलता से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि आर्य आगे पढ़-लिखकर देश की सेवा करे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने की। मौके पर चटकपुर की उप मुखिया नमिता देवी, क्लब के संरक्षक जोगिंदर उरांव, मनप्रीत सिंह छाबड़ा, केशव कुमार, अंकित कुमार, संजीता टोप्पो सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संवाददाता: शिव किशोर शर्मा
मो.: 6207862869
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

शाही किले का नाम बदलना ऐतिहासिक विरासत से खिलवाड़ : आरिफ हबीब जौनपुर। समाजवादी पार्टी के ज़िला महासचिव…
पूरी खबर पढ़ें →
शाही किले का नाम बदलना ऐतिहासिक विरासत से खिलवाड़ : आरिफ हबीब जौनपुर। समाजवादी पार्टी के ज़िला महासचिव…
पूरी खबर पढ़ें →
शाही किले का नाम बदलना ऐतिहासिक विरासत से खिलवाड़ : आरिफ हबीब जौनपुर। समाजवादी पार्टी के ज़िला महासचिव…
पूरी खबर पढ़ें →
*पितृपक्ष मेला को लेकर नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिलाधिकारी ने की ब्रीफिंग* गया, 22…
पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल प्रदेश कांगङा .बैजनाथ शहर मै आज पूर्व मै रहे माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी और साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल प्रदेश कांगङा .बैजनाथ शहर मै आज पूर्व मै रहे माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी और साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।