Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का भ्रमण

08 Aug 2026, 08:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260808 WA0175

IMG 20260808 WA0174

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर 8 एवं 9 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप की गतिविधियों का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने आज कई मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए सभी मतदान केंद्रों में 8 एवं 9 अगस्त 2026 को प्रथम कैंप तथा 22 एवं 23 अगस्त 2026 को द्वितीय कैंप का आयोजन किया गया है। 4 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दायर करने की अवधि निर्धारित है।

कहा कि कैंप में जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, या अर्हता तिथि 01.10.2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हैं उनके लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 एवं घोषणा पत्र भरने का अवसर दिया गया है। साथ में पूरे परिवार का नाम एक ही मतदान केंद्र में लाने, वर्तमान मतदान केंद्र घर से दूर है या परिवार के सदस्यों का नाम अलग-अलग बूथों पर पंजीकृत है, वैसे मतदाता फॉर्म 8 भर कर सुधार करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि नागरिक घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए ECINET App डाउनलोड कर सकते हैं या आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in, वेबसाइट ceo.jharkhand.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आयोग के टोल फ्री नंबर 18003311950 या वोटर हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सभी पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। जबकि 25 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक सभी मतदान केंद्र क्षेत्र में होम टू रोल वेरिफिकेशन के माध्यम से पात्र मतदाताओं के नामांकन, स्थानांतरण एवं फैमिली-टुगेदर स्टीकर अभियान सुनिश्चित किया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक
Dhanbad21 Sep

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका
Dhanbad21 Sep

भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका

कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!