Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाराणसी: सावन में मीट बिक्री पर नगर निगम सख्त, अवलेशपुर में जेसीबी से ध्वस्त की गईं 12 दुकानें वाराणसी: सावन में मांस-मछली की बिक्री पर एक्शन, अवलेशपुर में नगर निगम ने 12 दुकानें कीं ध्वस्त

09 Aug 2026, 04:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
1d2eac915e4ce4edfb705e97f349d4f54ea5a7877bed37ca5165b695871647cd.0

वाराणसी: सावन में मीट बिक्री पर नगर निगम सख्त, अवलेशपुर में जेसीबी से ध्वस्त की गईं 12 दुकानें
वाराणसी: सावन में मांस-मछली की बिक्री पर एक्शन, अवलेशपुर में नगर निगम ने 12 दुकानें कीं ध्वस्त: सावन के पवित्र महीने के दृष्टिगत वाराणसी नगर क्षेत्र में मांस, मछली और मुर्गे की दुकानों के संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध को सख्ती से लागू कराने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जनभावनाओं और धार्मिक पवित्रता का ध्यान रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शनिवार को नगर निगम ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देशों के अनुपालन में पशु विभाग और प्रवर्तन दल ने चितईपुर थानाध्यक्ष व पुलिस बल के साथ अवलेशपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। यहाँ नियम तोड़कर अवैध रूप से संचालित की जा रही 12 मीट दुकानों को जेसीबी (JCB) चलाकर ध्वस्त कर दिया गया, वहीं मौके से 8 जालियां भी जब्त की गईं।शहर भर में औचक चेकिंग, दुकानदारों में मचा हड़कंप
अवलेशपुर में हुई इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध मीट विक्रेताओं में हड़कंप का माहौल रहा। इसके अलावा नगर निगम की टीमों ने शहर के अन्य संवेदनशील इलाकों और प्रमुख बाजारों में भी औचक निरीक्षण अभियान चलाया।दोबारा उल्लंघन पर लगेगा भारी जुर्माना और होगी विधिक कार्रवाई
नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सावन भर यह चेकिंग अभियान शहर के सभी वार्डों और प्रमुख बाजारों में लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि यदि कोई दुकानदार दोबारा नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया, तो उस पर भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ कठोर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!