Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का लिया फीडबैक।

09 Aug 2026, 09:21 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260808 WA0093

 

जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला 

सिंगरौली: मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का लिया फीडबैक।

 

योजनाओं की मानीटरिंग और आवेदनों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर जोर दें – मुख्य सचिव

 

सिंगरौली:  मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में लगाये गये पहले शिविर का फीडबैक लिया। मुख्य सचिव ने कहा कि पहले शिविर के अनुभावों के आधार पर आगामी शिविरों के व्यवस्थाओं में सुधार करें। सीएम हेल्पलाइन के लंबित आवेदन पत्रों का निराकरण अच्छा हुआ है। आवेदन पत्रों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की मानीटरिंग पर विशेष जोर दें। अभियान की शुरूआत बहुत अच्छी हुई है। प्रदेश भर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने बहुत अच्छा कार्य किया है।

मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान के तहत लगाये गये शिविर में विकासखण्ड को इकाई बनाये। शिविर में कलेक्टर तथा अन्य अधिकारी आमजनता से सीधा संवाद करें। शिविर में पुलिस अधीक्षक भी अनिवार्य रूप से शामिल हों। उद्योग संवाद में आसपास के सफल उद्यमियों तथा स्वसहायता समूहों को शामिल करें। कलेक्टर आगामी 2 माह के लिए शिविर की तिथियों का निर्धारण करके व्यापक प्रचार-प्रसार करायें। सभी महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों को शिविर की तिथियों की जानकारी अनिवार्य रूप से दें। शिविर में लंबित आवेदन पत्रों के साथ-साथ मौके पर प्राप्त आवेदनों का भी निराकरण करायें। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजनता की कठिनाई दूर करना तथा योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सभी अधिकारी प्रत्येक शुक्रवार को क्षेत्र का भ्रमण करके योजनाओं की मानीटरिंग करें। जिले में शिविर किसी एक विकासखण्ड में लगाया जायेगा। लेकिन शेष विकासखण्डों के अधिकारी भी शुक्रवार के दिन भ्रमण करें।

मुख्य सचिव ने कहा कि जन विश्वास अभियान में मुख्यमंत्री जी जिस जिले का भ्रमण करेंगे वहां समुचित व्यवस्थायें करें। मुख्यमंत्री जी के दौरे में किसी तरह का सर्वाजनिक कार्यक्रम नहीं होगा। मुख्यमंत्री जी जिला स्तर पर ही शिविर में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जी द्वारा जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों से भेंट, सफल उद्यमियों से संवाद तथा प्रेस कान्फ्रेंस के लिए समुचित प्रबंध करें। मुख्यमंत्री जी द्वारा ली जाने वाली समीक्षा बैठक तथा संस्थाओं के निरीक्षण की भी समुचित व्यवस्था करें। बैठक में कलेक्टर अभियान से जुड़ी समस्त जानकारियां प्रस्तुत करेंगे। वीडियो कान्फ्रेसिंग में विभिन्न जिलों के कमिश्नर्स तथा कलेक्टर्स द्वारा अभियान के संबंध में कई सुझाव दिये गये।  कलेक्टर कार्यालय के व्हीसी कक्ष से कलेक्टर गौरव बैनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे तथा अन्य अधिाकरी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!