A2Z सभी खबर सभी जिले की
पेन्ड्रा-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45, की हालत खराब होने से वाहनों का यहां सै गुजरना बहुत मुश्किल होता है
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 09 अगस्त 2026 ।।
गौरेला पेन्ड्रारोड–: पेन्ड्रा-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 की स्थिति अत्यंत जर्जर होने से इस मार्ग पर वाहनों का गुजरना बहुत ही मुश्किल होता है। इस सड़क पर बड़े बड़े गड्डे होने और कीचड़ के कारण दलदल सा बन गया है, जिससे यहा पर से छोटे बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल होने के साथ भारी वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं।.पेन्ड्रा बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45, जीपीएम जिले को बिलासपुर से जोड़ने वाला यह एक मुख्य मार्ग भी है जिसकी लंबाई करीब 60किमी, इस रास्ते पर से प्रतिदिन हजारों छोटे बड़े वाहन और कई यात्री बसें भी गुजरती हैं, यात्री बसों से यात्रियों का पेन्ड्रा बिलासपुर-पेन्ड्रा के बीच आवागमन बना रहता है। सड़क पर बड़े बड़े गड्डे , कीचड़ और दलदल हो जाने से वाहन फंस जाते हैं, जिसके कारण जाम जैसे हालात उत्पन्न हो जाता है। सड़क की हालत खराब होने पेन्ड्रा-बिलासपुर का सफर करने मे भी बहुत समय लग जाता है। इस मार्ग की हालत खराब होने से एंबुलेंस को पहुंचने मे परेशानी होती रहती है। इस मार्ग की हालत खराब होने से गंभीर मरीजों को लेकर जाने में एंबुलेंस को परेशानी होती है, सड़क पर बड़े बड़े गड्डे और दलदल से होकर एंबुलेंस को गुजरना पड़ता है, ऐसी स्थिति में मरीज् को अस्पताल तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।.सड़क की हालत अत्यंत जर्जर होने से दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। क्षेत्र के नागरिकों ने शासन से शीघ्र ही इस सड़क की मरम्मत करने या फिर कोई वैकल्पिक व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है।


नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।