A2Z सभी खबर सभी जिले की
विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता आयोजित कार्यक्रम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सक्ती समाचार -माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मनोज कुमार कुशवाहा के सतत पर्यवेक्षण में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति, सक्ती द्वारा आदिवासी समुदाय के लोगों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को 20–25 व्यक्तियों के छोटे-छोटे समूहों में एकत्रित कर विधिक जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता, न्याय तक आसान पहुंच, अनुसूचित जनजाति वर्ग के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकार, भूमि एवं संपत्ति संबंधी अधिकार, वन अधिकार तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों को बाल विवाह, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, नशाखोरी, साइबर अपराध के संबंध में आवश्यक कानूनी जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में पैरालीगल वालेंटियर मनीष साहू, पहलाद बंजारे, भुनेश्वर साहू, संतोष कश्यप उपस्थित रहे।किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर विधिक सेवा संस्थाओं के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श प्राप्त करने के संबंध में भी बताया गया।

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।