
*ब्रेकिंग न्यूज़ चंदौली*
*चंदौली*…. धान के कटोरे में किसानों की समस्याओं को लेकर अरुण सिंह ने उठाई आवाज, किसान युवा विकास मंच के बैनर तले होगा हल्ला बोल धरना
चंदौली। उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के बरहनी विकासखंड क्षेत्र के भदखरी गांव निवासी किसान अरुण सिंह ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की है। किसान का कहना है कि चंदौली जनपद को धान उत्पादन के लिए *धान का कटोरा* कहा जाता है, लेकिन इसके बावजूद किसानों को खेती, सिंचाई, जमीन और विकास परियोजनाओं से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अरुण सिंह ने कहा कि मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखने का उद्देश्य किसी प्रकार का प्रचार नहीं, बल्कि गांव और क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बरहनी विकासखंड के नरवन परगना क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान कृषि पर निर्भर हैं और खेती ही उनके परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार है। उन्होंने क्षेत्र में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन विंध्य एक्सप्रेसवे समेत अन्य विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन विकास के साथ किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। किसानों की जमीन यदि किसी परियोजना के लिए ली जाती है तो उन्हें उचित मुआवजा, पारदर्शी प्रक्रिया और उनकी आजीविका को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्था मिलनी चाहिए। किसान अरुण सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर अब केवल बातचीत तक सीमित रहने के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की जरूरत है। इसी क्रम में किसान युवा विकास मंच के बैनर तले चंदौली में किसानों का हल्ला बोल धरना आयोजित किया जाएगा। धरने के माध्यम से किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों के हितों की रक्षा करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि किसानों की जमीन विकास परियोजनाओं में जाती है तो उन्हें उचित मुआवजा मिलने के साथ-साथ उनके भविष्य और रोजगार का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। अरुण सिंह ने क्षेत्र के किसानों से अपील की कि वे अपने हक और अधिकारों को लेकर एकजुट हों और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि किसान युवा विकास मंच के नेतृत्व में होने वाले हल्ला बोल धरने के माध्यम से किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।
चंदौली से ब्यूरो चीफ अमित
सिंह की रिपोर्ट।
मु.7390090093
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




