Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ मंत्री राजपूत ने निकाली तिरंगा यात्रा

11 Aug 2026, 12:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 1528328866140729087सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति की भावना और देश की एकता-अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने निज निवास मातेश्वरी से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। मंत्री राजपूत स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ हजारों युवाओं एवं नागरिकों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और संगठन के कार्यक्रम के अनुसार आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और मजबूत करना है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में यह अभियान लगातार आगे बढ़ेगा और विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में धूमधाम के साथ तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके तीन रंग और अशोक चक्र हमें देश की विविधता, शांति, साहस, प्रगति और कर्तव्य का संदेश देते हैं। तिरंगे को हाथ में लेकर चलना केवल एक कार्यक्रम में शामिल होना नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और जिम्मेदारी को व्यक्त करना है। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे वीरों का त्याग, तपस्या और बलिदान है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नई पीढ़ी को देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रध्वज के महत्व से जोड़ना भी हमारा दायित्व है। राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा के हर मंडल में यह तिरंगा यात्रा भव्यता के साथ निकाली जायेगी। राहतगढ़ और जैसीनगर मंडल में 14 अगस्त को बिलहरा मंडल में 11 अगस्त को तथा सीहोरा मंडल में 12 अगस्त को यह यात्रा निकाली जायेगी। हर व्यक्ति तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचे, यही इस अभियान का उद्देश्य है। गांव-गांव निकलने वाली तिरंगा यात्राएं समाज के प्रत्येक वर्ग को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराएंगी। राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य देशवासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करना था। प्रधानमंत्री ने समय-समय पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को देशभर में तिरंगे के प्रति नागरिकों के सम्मान और राष्ट्रभावना से जोड़ते हुए लोगों से इसमें सहभागी बनने का आह्वान किया है। इसी राष्ट्रव्यापी भावना को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार द्वारा तिरंगा यात्राओं के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की एकता-अखंडता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। राजपूत ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और तिरंगा यात्राओं को लेकर उत्साह का वातावरण है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को बढ़ाने, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास के साथ-साथ अपनी गौरवशाली विरासत और राष्ट्रीय मूल्यों को भी मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी राष्ट्रभक्ति, विकास और जनभागीदारी की भावना को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!